Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बिहार निवासी बीरबल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने बिहार निवासी बीरबल की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 17.08.2026 को बिहार निवासी शंकर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि शंकर व शकंर का भाई बीरबल करीब 12 साल रोहतक मे दिहाडी मजदुरी का काम करते है। बीरबल न्यु अनाज मण्डी माल गोदाम रोड स्थित ढाबा पर वेटर का काम करता था। दिनांक 16/17.08.2026 की रात को शंकर को सुचना मिली की बीरबल को दो लडको ने चोटे मारी है। शंकर सुचना पाकर मौका पर पहुंचा। अपने भाई को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। जो डाक्टरो की टीम ने बीरबल को मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच पी.एस.आई सन्दीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 17.08.2026 को आरोपी शिवपुजन पुत्र रामवृच निवासी बिहार हाल माल गोदाम रोड रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

वारदात का खुलासा- आरोपी ढाबा पर आये हुये थे। बीरबल ने युवको को बाहर जाने के लिए कहा इन्ही बातो को लेकर आपस मे कहा सुनी हो गई युवको ने बीरबल को चोटे मारी और मौका से फरार हे गये ।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. शिवपुजन पुत्र रामवृच निवासी बिहार हाल माल गोदाम रोड रोहतक ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 285 दिनांक 17.08.2026 धारा 103(1),3(5) बीएनएस थाना शहर

Exit mobile version