रेवाड़ी में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह आरोपी शव को डहीना सामुदायिक केन्द्र में स्ट्रेचर पर डालकर भाग गए। स्वास्थ्य कर्मचारी ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव कहाड़ी निवासी केशव (24) बीती रात 10 बजे घर से निकला था। उसकी बताया जा रहा है कि केशव की मानसिक हालत कुछ समय से ठीक नहीं थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव डहीना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्ट्रेचर पर पड़ा होने की सूचना पुलिस की तरफ से परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की।

केशव के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई। सुबह करीब 5 बजे कुछ लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे और बाहर पड़े स्ट्रेचर पर केशव के शव को लेटाकर वहां से भाग निकले। स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद एक कर्मचारी ने बाहर आकर देखा तो स्ट्रेचर पर शव पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जब स्ट्रेचर पर पड़े शव के पास पहुंची तो देखा कि उसे उल्टे कपड़े पहनाए हुए थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसे निवस्त्र कर पीटा गया और उसके बाद जल्दबाजी में उसे उल्टे कपड़े पहना दिए गए। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि केशव की हत्या किसने और क्यों की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!