हरियाणा के रोहतक में व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गिझी गांव के प्रदीप के रूप में हुई है। वह सोमवार दोपहर 2 बजे अपने दोस्त पवन उर्फ काला के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
पवन ने गुस्से में प्रदीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पवन वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।
