Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में 5 साल की बच्ची की हत्या:मां ने बुरी तरह पीटा, बॉयफ्रेंड ने रेप किया, खाना मांगने पर सिगरेट से दागा

सोनीपत के थाना सदर में दर्ज मामले में जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि मोहन नगर से एक के बच्ची की मौत का मामला सामने आया था। खानपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा बच्ची का मेडिकल कराया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं। बच्ची की मां रवीना व उसके दूसरे प्रेमी रजत सैनी ने 5 साल की बच्ची के साथ 3 दिन तक लगातार मारपीट की।

आरोपी रजत द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने की भी कोशिश की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्ची के शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं। उसे बीड़ी से भी दागा गया। बड़ी बर्बरतापूर्ण तरीके से उसकी हत्या की गई है। बच्ची के साथ हत्या से पहले रेप किया गया था।सोनीपत में 5 साल की बच्ची की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं। उसको बीड़ी सिगरेट से भी दागा गया। हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप भी हुआ था।फिलहाल पुलिस ने बच्ची की हत्या के मामले में उसकी मां व महिला के प्रेमी रजत को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बच्ची की मां का दावा है कि बेटी मिट्‌टी खाती थी, लत छुड़ाने को उसे पीटा।

हत्या के सुत्रधार माने जा रहे बच्ची की मां के प्रेमी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महिला ने अपने पति से तलाक लेने के बाद व्यक्ति से दूसरी शादी की, लेकिन उसके एक अन्य युवक रजत के साथ भी अवैध संबंध उजागर हुए हैं। रजत पुलिस रिमांड पर है। हत्या के साथ अब केस में रेप की धारा भी जोड़ी गई है।

5 साल की बेटी की हत्या के मामले में उसके पिता ने पहले अपनी तलाकशुदा पत्नी रवीना के साथ उसके प्रेमी पंकज को जिम्मेदार ठहराया था। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच में पता चला कि तलाक के बाद महिला युवक के साथ रहने लगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन बाद में रवीना रजत के संपर्क में आई और उसके साथ रहने लगी। पुलिस जांच में पहला प्रेमी निर्दोष मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला के दूसरे प्रेमी रजत को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version