सिंहपुरा कलां गांव के गन्ने के खेत में काम करने वाले मृतक श्रमिक की शिनाख्त यूपी के शाहजहांपुर के 35 वर्षीय संतोष के तौर पर हुई है। वारदात शनिवार रात की है। हत्या का आरोप मृतक के ताऊ के बेटे रंजीत पर है। रंजीत ने हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में एक कमरे के पास ही गारा में दबा दिया था। रंजीत और संतोष करीब 15 दिन पहले यूपी के पीलीभीत के छोटू के साथ सिंहपुरा आए थे। तीनों गांव के समुंद्र के खेत में ही रह रहे थे। इन दिनों तीनों खेत में नाली बनाने का काम कर रहे थे।

पुलिस को छोटू ने बताया है कि शनिवार रात के बाद से दोनों भाई लापता था। रविवार रात को उसके पास रंजीत का फोन आया कि उसने संतोष की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने सरपंच और पुलिस को सूचना दी। सोमवार दोपहर बाद डीएसपी महेश कुमार,थाना बहु अकबरपुर प्रभारी सत्यवान सिंह मौके पर पहुंचे।

तहसीलदार जीवेंद्र मलिक और एफएसएल प्रभारी डॅा. सरोज दहिया मलिक की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया। 

आरोपी ने करीब तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। संतोष के दोनों हाथ और पैर बांधकर मूंदे मुंह गड्ढे में डालकर उसके ऊपर एक पत्थर की सीली रखकर ऊपर मिट्टी डाली हुई थी।

मृतक के परिवार के पास हत्या की सूचना भेज दी गई है। एक पुलिस टीम यूपी भी गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!