रोहतक के सांपला से कुलताना रोड स्थित सोनीपत बाईपास पर करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। सिर व अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए पुलिस भी हत्या के लिहाज से ही कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है। पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक दृष्टि से यह मर्डर लग रहा है, क्योंकि शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान है और हाथ-पैर बंधे हुए हैं। पुलिस द्वारा हत्या की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के हाथ पर डी दिनेश लिखा हुआ है। पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी ने इसका मर्डर करके यहां लाकर शव को डाल दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने भी वारदात से संबंधित साक्षी जुटाए हैं। ताकि हत्यारो तक पहुंचा जा सके। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!