YouTube player

कपूरथला में निजामपुर मोड़ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में पकड़े गए आरोपी युवक की भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसे रविवार सुबह ही ग्रामीणों ने बेअदबी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन भीड़ से पुलिस का टकराव हो गया। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की।

जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन अब उसकी मौत हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बेअदबी के आरोपी की हत्या की है। इससे पहले शनिवार शाम को अमृतसर में बेअदबी के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

मौके पर जुटी भीड़ को लाउडस्पीकर से अपील की गई कि सब अपने हथियार लेकर अंदर आ जाएं। इसके बाद भारी भीड़ खिड़की तोड़कर उस कमरे के अंदर घुस गई, जहां आरोपी युवक को रखा गया था। इसके बाद भीड़ ने युवक को मार डाला। जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस समय कपूरथला के SSP एचपीएस खख भारी पुलिस फोर्स के साथ गेट के बाहर ही खड़े रह गए। इस घटना से अब पंजाब में पुलिस की हालत को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि उनकी मौजूदगी में इस तरह की वारदात हो गई।

आपको बता दे पंजाब में शनिवार शाम को अमृतसर के बाद लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह कपूरथला में बेअदबी की घटना हुई। कपूरथला के निजामपुर मोड़ गुरद्वारे में एक युवक ने निशान साहिब से छेड़छाड़ की। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और अपनी कैद में रख लिया। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवक को ले जाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। भीड़ मांग करती रही कि आरोपी को उनके हवाले करो। उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं क्योंकि मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कहकर हर बार ऐसे आरोपी सजा से बच जाते हैं। भीड़ कहती रही कि वह अपने हिसाब से ऐसे आरोपियों को सजा देंगे। इसके बावजूद पुलिस मौके पर हालात न संभाल सकी और अंत में भीड़ ने उसकी हत्या कर दी।

अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में बेअदबी का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि पंजाब में एक और बेअदबी की घटना सामने आ गई थी। कपूरथला जिले में निजामपुर मोड़ गुरुद्वारे में एक शख्स ने निशान साहिब की बेअदबी की। ग्रामीणों ने बेअदबी करने वाले को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!