Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ईंट-पत्थरों से सिर कुचल कर हत्या:रोहतक से 3 साल पहले युवती को भगा कर ले गया था; रंजिश में लड़की के भाई ने मार डाला

रोहतक जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव डोभ गांव के मंदिर में खून से लथ-पथ हालत में मिला। उसका सिर ईंट-पत्थरों से कुचला हुआ था। सुबह मंदिर में पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी साक्ष्यों को जुटाया। साथ ही युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PGI भिजवाया।

युवती को भगाने पर हुई थी जेल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक युवक की पहचान मनोज (24) निवासी गांव डोभ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक गांव की एक लड़की को करीब 3-4 साल पहले भगा कर ले गया था। मनोज के खिलाफ केस दर्ज हुआ और उसे जेल में भी जाना पड़ा, लेकिन फिलहाल वह जेल से बाहर आया हुआ था। इधर, युवती की भी शादी हो चुकी है।आरोप है कि युवती के भाई ने ही रंजिश रखते हुए मनोज की हत्या की है।

Exit mobile version