Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हत्यारोपी भाई व भतीजे गिरफ्तार:जमीनी विवाद में मारी थी गोली, हत्या के बाद भागे थे राजस्थान

रोहतक के गांव भैणी चंद्रपाल निवासी व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी सगे भाई व दो भतीजों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी 4 मार्च को जमीनी विवाद में हत्या के बाद मौके से फरार हो गए थे। वहीं पुलिस ने भी आरोपियों पर ईनाम की घोषणा की थी।

पुलिस के लिए इनकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी। वहीं आरोपी हत्या के बाद राजस्थान में जाकर छिप गए। बाद में तीनों आरोपी झज्जर में आकर रहने लगे। जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान गांव भैणी चंद्रपाल निवासी अजमेर व उनके बेटे रसूक व मोहित के रूप में हुई है।

बता दें कि रोहतक गांव भैणी चंद्रपाल करीब 52 वर्षीय रूप सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मृतक रूप सिंह के परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। बयानों में जमीन के बंटवारे का विवाद सामाने आया। जिसको लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। वहीं वर्षी 2023 में भी इनके झगड़े को लेकर महम थाना में केस दर्ज किया गया था।

आपसी विवाद को लेकर अजमेर अपने परिवार के साथ चरखी दादरी में रहता था। पुलिस के अनुसार वे 3 मार्च को गांव भैणी चंद्रपाल में आए। यहां पर उन्होंने पहले रूप सिंह की रैकी की। इसके बाद 4 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी और चरखी दादरी भाग गए। चरखी दादरी से ट्रैक्टर-ट्राली में अपना सामान लेकर राजस्थान के झूंझनू चले गए। वहां रहने लगे। इसके बाद आरोपी झज्जर के गांव ढाकला में आकर रहने लगे। जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एवीटी स्टाफ प्रभारी SI सतीश कादयान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपियों से 106 जिंदा राउंड व तीन कट्‌टे बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार के मुंगेर से हथियार लेकर आए थे।

Exit mobile version