Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक में 37 दिन चली हड़ताल के फैसले की समीक्षा, कर्मचारियों का जताया आभार

रविवार को नगर निगम रोहतक के यूनियन कार्यालय में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई प्रधान शम्भू टांक की अध्यक्षता में एक विशेष मीटिंग बुलाई गई जिसमें 37दिन चली हड़ताल के फैसले की समीक्षा की गई और हड़ताल में शामिल रहे सभी कर्मचारियों का हड़ताल को सफल बनाने के लिए खासतौर पर हमारी महिला कर्मचारियों का बहुत बहुत धन्यवाद किया व हड़ताल में इतनी बहादुरी से लड़ने पर सभी कर्मचारियों को प्रधान शम्भू टांक ने सेल्यूट किया ओर कहा कि सरकार से अपनी सभी मांगो को मनवाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी जब तक हम अपनी एक एक मांग को नही मनवा लेते है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा और इसके लिए हम सब को पूरी तरह से तैयार रहना है हमारा संघर्ष सामाजिक समानता व अपने हक अधिकारों को पाने के लिए है जिसके लिए हम सब मिलकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर हर लड़ाई लड़ने को मजबूती से खड़े है आज की मीटिंग का संचालन राकेश चावरिया इकाई सचिव ने किया आज की मीटिंग में उपस्थित साथी – अशोक थोरिया, कवंल राणा,रवि चड्डा,भीम चावरिया,शंकर टांक, सुभाष चावरिया,आजाद दरोगा,सुरेन्द्र पारचा,राजू सोदा, राजकुमार टांक, सतपाल पिवाल,नरेन्द्र चावरिया,विक्रम बोहर,रोहित बिड़लान,अजय दरोगा,रमेश सिंघवाईया,गुलशन बंटी,वीरेन्द्र लाला, अजित बेद, सतपाल बिड़लान,पुनीत पवार,सतपाल बिड़लान,सिकन्दर बिड़लान,अशोक टोहानिया,रविन्द्र दरोगा,सुरेन्द्र चावरिया आदि।

Exit mobile version