Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नगर पालिका चुनाव: आचार संहिता पालन हेतु वीडियो सर्विलेंस व व्यूविंग टीमें गठित – आरओ अंकिता पुवार


सांपला, 25 अप्रैल : उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि नगर पालिका के सामान्य चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता के सख्ती से लागू करवाने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है।
अंकिता पुवार ने बताया कि चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव कार्यक्रमों, चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए 4 वीडियो सर्विलेंस टीमें तथा 4 वीडियो व्यूविंग टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड एक से 4 के लिए वीडियो सर्विलेंस टीम में सांपला स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह व वीडियोग्राफर सुनील, वार्ड 5 से 8 के लिए इसी महाविद्यालय के एसोसिएट पवन कुमार व वीडियोग्राफर साहिल, वार्ड 9 से 12 के लिए सिंचाई डिवीजन सांपला के एसडीओ संजीव कुमार व वीडियोग्राफर प्रदीप तथा वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के एसोसिएट प्रोफेसर नवीन कुमार के साथ वीडियोग्राफर सतीश को तैनात किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि इसी तरह 4 वीडियो व्यूविंग टीमें भी गठित की गई है। वार्ड संख्या 1 से 4 के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर अनिल कुमार व वीडियोग्राफर सुनील, वार्ड संख्या 5 से 8 के लिए सहायक प्रोफेसर रवीश कुमार व वीडियोग्राफर साहिल, वार्ड नंबर 9 से 12 के लिए पीएलसी सुपवा के एसोसिएट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा व वीडियोग्राफर प्रदीप तथा वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए सांपला स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राध्यापक नवीन पुनिया के साथ वीडियोग्राफर सतीश को तैनात किया गया है। इनके अलावा आरक्षित स्टाफ भी तैनात किया गया है।

Exit mobile version