Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में डेयरियों पर निगम की सख्ती: 10 चालान, ₹46 हजार जुर्माना; 15 डेयरियों को सीलिंग नोटिस जारी



नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि डेयरियो संचालको द्वारा गोबर बहाने बारे शिकायत, समाचार पत्रो एवं सोशल मिडिया में माध्यम से प्राप्त हुई थी जिस बारे निगम की टीम को निर्देश दिए गए थे कि गदंगी फैलाने वालो पर सख्ती से कार्यवाही करें। नगर निगम, रोहतक की टीम द्वारा विभिन्न डेयरियों का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि काफी डेयरियों में स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था व कचरा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी व गोबर नालो/सीवर में बहाया जा रहा था।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि नगर निगम की निरीक्षण टीम द्वारा मौके पर कुछ डेयरियों के आस-पास अत्यधिक गंदगी फैली हुई थी, गोबर एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री का निस्तारण भी निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया, जो स्वच्छता व्यवस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है। स्वच्छता नियमों के उल्लंघना पाये जाने पर संबंधित डेयरी संचालकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 10 चालान 46000 रूपये के किए गए तथा 15 डेयरी संचालको को डेयरी सीलिंग के नोटिस देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में यदि डेयरी संचालको द्वारा गंदगी सीवर या नाले में बहायी गयी तो डेयरी को सील किया जायेगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने सभी डेयरी संचालकों को पुनः निर्देशित किया कि डेयरी एवं आसपास के क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता बनाए रखें, गोबर एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का सही ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान को निरंतर प्रभावी बनाए रखने हेतु विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्यिों/संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version