Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नगर निगम की एन्क्रोचमेंट टीम पर माता दरवाजा के पास हमला; अतिक्रमण हटाते वक़्त हुई वारदात, गौकर्ण चौंकी में शिकायत दर्ज

रोहतक में नगर निगम की टीम और दुकानदार के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। आपको बता दे बीते दिन नगर निगम की टीम शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत माता दरवाजा पहुंची थी। जैसे ही टीम ने अतिक्रमण वाले सामान को जब्त करने की कोशिश की तो दुकानदारों और टीम में विवाद हो गया। वहीं, नगर निगम की टीम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, झगड़ा करना व धमकी देना सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गांव सैमाण निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम में कर्मचारी है। टीम शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत निगम की टीम माता दरवाजा पर गई हुई थी। दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया गया था। सामान को नगर निगम की टीम ने उठाने का प्रयास किया।

जब टीम ने दुकानदारों को सड़क पर रखे सामान को उठाकर अंदर रखने की घोषणा की। वहीं दुकानों के आगे सड़क पर रखे सामान को उठाने लगे। इसी दौरान एक दुकानदार ने नगर निगम की टीम के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। साथ ही उसने परिवार के साथ टीम के साथ हाथापाई की और बदतमीजी की।

प्रवीण ने आरोप लगाया कि उक्त दुकानदार ने टीम के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो मामला पुलिस थाने पहुंच गया। जहां पर नगर निगम कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने दुकानदार गोवर्धन सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version