Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नगर निगम रोहतक ने शहीद भगत सिंह पार्किंग संचालक को भेजा नोटिस, 3 दिन के अंदर बकाया राशि न देने पर होगा एक्शन

नगर निगम की एलओ ब्रांच ने बकाया 73105 रुपए जमा नहीं कराने पर शहीद भगत सिंह पार्किंग के संचालक के खिलाफ कार्रवाई का नोटिस भेजा है। तीन दिन के अंदर किराया जमा नहीं होने की स्थिति में सिक्यूरिटी राशि जब्त होगी। पार्किंग संचालक ने निगम अधिकारियों पर असहयोग करने का आरोप लगाया है।

नगर निगम की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया कि 16 सितंबर से 31 अक्टूबर तक का भगत सिंह पार्किंग का किराया जीएसटी राशि सहित 73105 रुपए बनता है। इस बकाए तत्काल भुगतान किया जाना जरूरी है अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग संचालक अरुण ने बताया कि ठेका देते समय एलओ सुरेंद्र गोयल की ओर से पार्किंग के बेसमेंट की सफाई, वहां जमा बारिश के पानी की निकासी, पार्किंग में अवैध ढंग से खड़े वाहनों को हटवाने और किला रोड बाजार के बीच सड़क और साथ लगती गलियों में अवैध ढंग से खड़े किए जा रहे दोपहिया वाहनों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इसमें से एक भी काम नहीं किया है। ऐसे में बिना आमदनी के पार्किंग के किराए की अदायगी संभव नहीं है।

Exit mobile version