Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

IGU के सामने PG में MSc स्टूडेंट ने की खुदकुशी, 1 माह पहले हुई थी सगाई

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वह यूनिवर्सिटी के सामने ही PG में रहती थी और वहीं उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव बास बिटोड़ी निवासी 21 वर्षीय पूनम मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में MSc की पढ़ाई कर रही थी और यूनिवर्सिटी के सामने प्रज्ञा PG (प्राइवेट गेस्ट हाउस) में रहती थी। बताया जा रहा है कि एक माह पहले उसका रेवाड़ी के ही गांव मुंढलिया में रिश्ता हुआ था। बीती रात उसने अज्ञात कारणों के चलते पीजी के अंदर ही अपनी चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पूनम अपने मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रही थी। दोनों के बीच क्या बात हुई, इसका तो पता नहीं चला, लेकिन पूनम ने कुछ देर बाद ही फोन कट कर दिया। बाद में मंगेतर कई बार फोन करता रहा, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने पीजी में ही रहने वाली पूनम की फ्रेंड को फोन किया।

उसके बाद फ्रेंड उसके रूम के बाहर जाकर फोन करती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में खिड़की से देखा तो पूनम पंखे पर लटकी हुई थी। उसके बाद मंगेतर रात 12 बजे ही अपने माता-पिता के साथ पुलिस को लेकर पीजी में पहुंचा और फिर दरवाजा तोड़कर पूनम के शव को उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी पूनम के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version