Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बढ़ते अपराध पर कुमारी सैलजा ने सरकार पर बोला हमला; सांसद बोली- रोज हत्या, अपहरण, दुष्कर्म के मामले आ रहे सामने

हरियाणा में बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी सरकार को घेरा है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़े यह दर्शाते हैं कि हरियाणा में रोजाना औसतन 03 हत्याएं, 11 अपहरण, 04 दुष्कर्म और 04 छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर है।

सैलजा ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार आंख बंद करके बैठी है। हर चौक-चौराहे पर बैठे पुलिसकर्मी वाहनों के चालान काटने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जबकि उन्हें अपराधियों पर भी निगाह रखने चाहिए। ताजा उदाहरण सिरसा में मजदूर-किसानों के भी चालान पर चालान काटे रहे हैं। मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह असफल रही है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है

सैलजा ने मांग की है कि प्रदेश सरकार तुरंत विशेष कार्य योजना बनाए और महिलाओं व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, पुलिस तंत्र को मजबूत किया जाए और संवेदनशील इलाकों में गश्त व निगरानी बढ़ाई जाए। महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं, ताकि शीघ्र न्याय मिल सके। अपराध नियंत्रण में विफल रहे अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। अगर कोई पीडि़त पक्ष शिकायत दर्ज करवाता है उस पर तत्काल अमल करना चाहिए।

Exit mobile version