Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा के घर मातम, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

रोहतक: हरियाणा के चर्चित कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी ने शुक्रवार को कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है और इलाके में शोक की लहर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शीलू बल्हारा और उनकी पत्नी की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Exit mobile version