रोहतक पुलिस की टीम ने हुड्डा सिटी पार्क से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 17.07.2026 को सैक्टर-3 निवासी हरिसिंह की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 16.07.2026 को हरिसिंह हुड्डा सिटी पार्क मे पार्क की लाईट ठीक करने के लिए आया था और अपनी मोटरसाईकिल को पार्क की पार्किंग मे खडी कर दी थी। हरिसिंह ने कुछ देर बाद अपनी मोटरसाईकल देखी तो नही मिली। जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है।
मामले की जांच मुख्य सिपाही योगेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.07.2026 को चोरी की वारदात मे शामिल रहा आरोपी मेहित पुत्र आन्नद निवासी पोलंगी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. मेहित पुत्र आन्नद निवासी पोलंगी रोहतक
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 125 दिनांक 17.07.2026 धारा 305 बीएनएस थाना सिविल लाईन रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!