Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ट्रेनिंग के दौरान पलटी मोटर बोट, 2 कमांडो लापता; हेलिकॉप्टर से रातभर तलाश

यमुनानगर। हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे के बाद लापता दो कमांडो की तलाश लगातार जारी है। मंगलवार शाम मोटर बोट पलटने के बाद दोनों कमांडो लापता हो गए थे। बुधवार सुबह तक करीब 14 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
लापता कमांडो की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के साथ NDRF, SDRF और उत्तर प्रदेश से पहुंची PAC की टीमें अभियान में जुटी हुई हैं। पूरी रात हेलिकॉप्टर की मदद से पश्चिमी यमुना नहर और हथनीकुंड बैराज के आसपास निगरानी की गई।
बचाव दल बैराज के गेटों के आसपास और तेज बहाव वाले हिस्सों में लगातार तलाश कर रहे हैं। पश्चिमी यमुना नहर के किनारों पर भी टीमों को लगाया गया है। हेलिकॉप्टर से नहर के ऊपर लगातार निगरानी कर संभावित स्थानों को खंगाला जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम ट्रेनिंग के दौरान कमांडो की मोटर बोट अचानक पलट गई थी। हादसे के बाद से दो कमांडो का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग बचाव एजेंसियों ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया।
फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और बचाव दल दोनों लापता कमांडो की तलाश में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version