मोटिवेशनल स्पीकर विपुल शर्मा को हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ युवा समाजसेवी के रूप में चुना गया और सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स संस्था (NIFAA) द्वारा इसके रजत जयंती समारोह के अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।
नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स संस्था द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पूरे भारत से प्रत्येक राज्य के एक पुरुष एवं एक महिला समाजसेवी को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विपुल शर्मा को हरियाणा राज्य के प्रतिनिधि के रूप में चयनित होकर सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विपुल शर्मा लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, करियर काउंसलिंग एवं युवा जागरूकता जैसे विषयों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपने मोटिवेशनल सत्रों के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरित किया है। इससे पूर्व भी विपुल शर्मा को अनेक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
विपुल शर्मा ने इस सम्मान के लिए निफ़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रवण शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस सम्मान को प्राप्त कर विपुल शर्मा ने कहा कि—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं का है जो समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहे हैं। मैं अपने राज्य हरियाणा और देश के युवाओं को और अधिक प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।”
