Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 2 बच्चों की मां फांसी पर लटकी मिली: पिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप; बोले- दहेज के लिए करते थे तंग – पति समेत 3 पर हत्या का केस दर्ज

रोहतक के गांव सांघी में 2 बच्चों की मां फांसी पर लटकी हुई मिली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पैसों के लिए बेटी की हत्या का शव को फांसी पर लटकाया है। महिला का 4 साल से दहेज का केस भी चल रहा था। अब मृतका के पिता ने प्लाट व घर बेचकर बेटी को 30 लाख रुपए दिए थे, जिसके कारण उसका मर्डर करने का आरोप लगाया है।

गांव हुमायूंपुर निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। बड़ी लड़की पूजा, दूसरे नंबर का लड़का संदीप व छोटी लड़की आरती। उसने अपने बेटी करीब पूजा (29) की शादी 25 नवंबर 2013 को गांव सांघी निवासी सेवा सिंह के साथ हिंदू रिती-रिवाज के साथ की थी।

पूजा को 2 बच्चे हैं, बड़ी लड़की करीब 8 वर्षीय सैम व छोटा बेटा 6 वर्षीय आयुष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी छोटी बेटी के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, फोन पर उसने बताया कि पूजा के घर पर सुबह से झगड़ा चल रहा था। वहीं झगड़े के चलते पूजा ने फांसी लगा ली। जिसके बाद परिवार वाले गांव सांघी पहुंचे।

जगबीर ने बताया कि जब वे गांव में पहुंचे तो देखा कि पूजा फांसी पर लटकी हुई थी। जिसके घुटने बेड पर टिके हुए थे। साथ में कुर्सी भी लगी हुई थी, गिरी हुई भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 4 साल से पूजा का दहेज का केस भी चल रहा था। जिसके कारण पूजा को करीब 4 साल से अपने मायके में भी रहना पड़ा था।

जगबीर ने कहा कि उसने अपना घर व प्लाट बेचकर 30 लाख रुपए अपनी बेटी पूजा के खाते में डलवा रखे थे। ये रुपए पूजा के खाते में होने की जानकारी उसके ससुराल वालों को भी थी। इसलिए पूजा का पति चांद, सास प्रेमा व ससुर सेवा सिंह मिलकर पूजा को पैसे देने के लिए कई दिनों से तंग कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पैसों के लिए पूजा की हत्या करके फांसी पर लटका दिया। जब वे पहुंचे तो पूजा कमरे में पंखे पर लटकी हुई थी। उन्होंने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version