Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विवाहिता बेटी के ससुर संग फरार हुई मां, बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला- पति और बेटे ने खोले राज

अलीगढ़ के सास-दामाद का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बीच बदायूं से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को अपनी ही बेटी के ससुर से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। महिला ने मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध बना लिए और पति-बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। महिला का नाम ममता उर्फ विमला बताया जा रहा है, जबकि उसका प्रेमी कोई और नहीं बल्कि उसकी बेटी का ससुर शैलेंद्र उर्फ बिल्लू है। परिवारवाले बाधा बने तो समधी और समधन घर से फरार हो गए। इससे दोनों के परिजन स्तब्ध रह गए।

पूरा मामला बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र का है, जहां सुनील कुमार नामक व्यक्ति ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता है। सुनील महीनों लंबी दूरी के रूट पर ट्रक चलाते हैं और घर कम ही आ पाते है। उनका कहना है कि वह समय-समय पर पैसे और जरूरत का सामान भेजते रहते थे। लेकिन पत्नी विमला ने उनकी गैरहाजिरी का फायदा उठाते हुए समधी के साथ अवैध संबंध बना लिए, अब विमला घर से नगदी और जेवरात लेकर समधी के साथ फरार हो गई है। इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है

सुनील के बेटे सचिन के मुताबिक मां समधी को घर बुलाया करती थीं I हमें जबरन दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था I कुछ दिन पहले मां ने अचानक एक टेंपो बुलाया और सारा सामान लेकर समधी के साथ चली गई। पड़ोसी अवधेश कुमार के मुताबिक ममता अक्सर रात को शैलेंद्र को बुलाती थी और वह सुबह तड़के निकल जाता था. रिश्तेदार होने के कारण मोहल्ले वालों को शक नहीं हुआ. मगर अब जब मामला सामने आया है तो सब हैरान हैं।

पीड़ित पति सुनील ने थाने में समधी शैलेंद्र के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैI क्षेत्राधिकारी के. के. तिवारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगीI

Exit mobile version