Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

माँ ने 3 साल की मासूम को मार खुद किया सुसाइड: बेटी को कोई तंग न करे इसलिए घोंटा उसका गला, पति समेत 5 पर FIR

हिसार के गांव कुलेरी में 3 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद मां ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला की पहचान कविता और बेटी जिया के रूप में हुई है। महिला ने सुसाइड नोट अपने पेट पर चिपकाया हुआ था। मंगलवार को महिला का संस्कार कर दिया गया, जबकि बच्ची को दफना दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा दलीप के बयान पर पति विजेंद्र, ससुर मेहताब, देवर रविंद्र, ननद सुमेसता, ननद की लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। वहीं मृतका के खिलाफ भी बच्ची की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका का पति विजेंद्र अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है।

कविता ने फंदा गलाने से पहले पेट पर प्लास्टर से सुसाइड नोट चिपकाया था। इस सुसाइड नोट पर लिखा था कि उसे उसका देवर रविंद्र, ननद सुमेसता, ननद की लड़की तंग करती है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। उसकी मौत के लिए देवर, ननद व ननद की लड़की जिम्मेदार है। महिला ने कागज पर टुकड़े पर अपनी मौत का कारण यही लिखा है। सुसाइड नोट को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मृतका कविता अपनी बेटी जिया से बेहद प्यार करती थी। अपनी मौत के बाद उसे अपनी बेटी के जीवन यापन की चिंता सता रही थी। इसलिए जब सुसाइड करने की सोची तो पहले जिया की हत्या करने की ठानी। परिजनों के अनुसार, कविता अपनी बेटी जिया को कभी भी अपने से अलग नहीं होने देती थी।

Exit mobile version