Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद BK अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, एक दिन पहले हुई थी भर्ती; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का कारण

फरीदाबाद शहर के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। महिला को डिलीवरी के अस्पताल में लाया गया था। पुलिस के मुताबिक बीपी हाई होने के कारण महिला की मौत हई है। जबकि परिजन अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम बोर्ड के जरिए कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में जो भी सामने निकलकर आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक महिला की सास धर्मवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सेक्टर 56 में रहते है। रीना (22) को वह बुधवार को सुबह 9 बजे डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां पर उसको वार्ड में एडमिट किया गया था। आज उसको अचानक से उल्टियां आनी शुरू हो गई।

अस्पताल के स्टाफ ने उसको रेफर कर दिया, लेकिन किसी ने उसका इलाज नही किया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। रीना के पेट में 9 महीने के बच्चे की भी मौत हो गई।

मृतक महिला के पति अजय ने बताया कि 2 साल पहले छाता यूपी की रहने वाली रीना के साथ उसकी शादी हुई थी, ये उनका पहला बच्चा था। अस्पताल में उसकी पत्नी की तबियत बिगड़ रही थी, लेकिन कोई भी डाक्टर उसको देखने के लिए नही आया। करीब डेढ़ घंटे तक वो डाक्टर का इंतजार करते रहे।

मालमे की जांच कर रहे देवदत्त पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि डाक्टरो ने अभी तक बताया कि बीपी हाई होने के कारण महिला की मौत हुई है। महिला की मौत के बाद बच्चे की भी पेट में ही मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर महिला को रेफर कर दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसको निजी अस्पताल में लेकर नही गए ऐसा लड़की के मायके वालों का आरोप है।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version