हरियाणा में 2 दिन चला हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) का एग्जाम खत्म हो गया है। ये एग्जाम तीन शिफ्टों में हुआ। जिसमें करीब 4 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि 2 दिन के भीतर आंसर-की जारी करने के बाद परीक्षार्थियों से हम पहले ऑब्जेक्शन लेंगे। उसके बाद अगस्त के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट घोषित करने की कोशिश करेंगे।

आखिरी शिफ्ट का पेपर देकर बाहर आए झज्जर के लक्ष्य ने कहा कि 26-27 जुलाई को हुए CET के मुकाबले ये पेपर आसान था। वहीं महिला परीक्षार्थी नीतू ने कहा कि झज्जर के बॉयज स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में एग्जाम के दौरान बिजली चली गई। जिसके बाद पेपर तक नहीं दिखा। काफी देर तक लाइट नहीं आई।

इसी बीच एक महिला परीक्षार्थी डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी के कारण रोती मिली। थाने के SHO सत्यनारायण शर्मा ने उसे गाड़ी में बैठाकर खुद एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया। भावुक परीक्षार्थी ने SHO की कलाई पर राखी बांध दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!