नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज सफाई व्यवस्था की जांच हेतु हुडा काम्पलैक्स का निरीक्षण किया गया जिस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, यदि कोई भी इधर-उधर गंदगी फैकता पाया जाता है तो उसका चालान सुनिश्चित करें। हुडा काम्पलैक्स में आज ही विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाई जाये। सफाई शाखा टीम द्वारा दोपहर पश्चात टीम लगाकर हुड्डा काम्पलैक्स में सफाई करवाई गई। घर-घर से कूड़ा के कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संसाधन लगवाये जा चुके है। अब टीमें शहर में निरीक्षण कर गंदगी फैलाने वालो के चालान करना करेंगी।
आयुक्त महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य स्थानो जैसे कि पुलो, सरकारी भवनो की दीवारो इत्यादि पर चित्रकारिता करवाई जायेगी जिससे सफाई एवं सुन्दरता का संदेश आमजन तक पहुंचेगा। नगर निगम द्वारा इस कार्य के लिए ई-निविदा कर कार्य आदेश दिए जा चुके है तथा यह कार्य लगभग 48 लाख रूपये की लागत से करवाया जायेगा। चित्रकारिता हेतु कुछ ऐसे स्थान चिन्हित किए जा चुके है जहां पर आमजन का आवागमन अधिक होता है। इसके अतिरिक्त इस कार्य हेतु अन्य उचित स्थान भी चिन्हित किए जा रहे है, जल्द ही कार्य आरंभ करवा दिया जायेगा।
आमजन से अपील की गई कि अपने घरो, संस्थानो आदि से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने हेतु डस्टबीन अवश्य रखे। कूड़ा इधर-उधर न फैक कर, उसे नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में ही डाला जाये। यदि कोई कूड़ा इधर-उधर डालता पाया जाता है तो नगर निगम द्वारा सम्बन्धित का चालान किया जायेगा। आमजन की सुविधा हेतु घर-घर से कूड़ा उठान व सफाई कार्य से सम्बन्धित शिकायत नगर निगम, रोहतक कार्यालय के हैल्प लाईन नम्बर 8295900992, 14420 व 18001805007 पर या स्वच्छ ऐप पर दर्ज करवाये जिसका समाधान नगर निगम द्वारा जल्द से जल्द करवाया जायेगा।
