पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने यानी मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। मूसेवाला की मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया है। मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मूसेवाला की मां चरण कौर पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली हैं। सूत्रों के अनुसार, वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इस अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल के करीब है।

29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था।

पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे लगातार पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं।

हत्या के बाद मूसेवाला के 6 गाने रिलीज हो चुके हैं। तीन सप्ताह पहले ही ड्रिपी गीत रिलीज हुआ। जिसे तीन सप्ताह में ही करीब 2.68 करोड़ लोग देख चुके हैं। इससे पहले वॉच-आउट, चोरनी, मेरा नां, वार और SYL रिलीज हो चुके हैं। SYL गीत को भारत सरकार ने देश में बैन करवा दिया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!