Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की हुई मासिक बैठक: 24 फरवरी को अपनी मांगो को ले करेंगे धरना प्रदर्शन

हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक स्थानीय मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में हुई। आज की मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान देवी सिंह देसवाल व कार्यकारी जिला प्रधान व अतिरिक्त राज्य प्रधान महासचिव वीरेंद्र शर्मा ने की।

आज की मीटिंग में मुख्य एजेंडा पेंशनर्स समाज की पुरानी मांगों, नई मेंम्बरशिप, पत्रिका वितरण, व 24 फरवरी 2023 को होने वाले धरना प्रदर्शन रहा। सर्वसम्मति से बैठक में हरियाणा सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध रोष प्रकट किया गया और सरकार से अनुरोध किया गया कि कर्मचारियों पर अनुचित दबाव डाल कर बदनाम ना किया जाए और क ई राज्यों की तरह ओ पी एस बहाल की जाए।

आज की मीटिंग में ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के बैनर तले होने वाले 24 फरवरी 2023 के धरने प्रदर्शन के बारे में हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज के मुखिया देवराज नांदल ,चेयरमैन मेहर सिंह नैन ,कार्यकारी प्रधान राजबीर सिंह बजाड़ ,उपप्रधान आनंद स्वरूप व भल्ले राम बूरा , प्रधान महासचिव ईश्वर सिंह सैनी ,महासचिव शमशेर सिवाच ने अपने -अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं का फोकस 24 फरवरी 2023 रहा!

आज की मीटिंग में तूही राम शर्मा,करतार सिंह, रामचंद्र शर्मा, चन्द्र सिंह आर्य, रामरती देवी, निर्मल बल्हारा, धनपति हुड्डा, राजेन्द्र हुड्डा, झज्जर से राजबीर सिंह व सतीश शर्मा, धर्मवीर सैनी,बी एल भाटीया, आजाद सिंह, बलवान सिंह ढांडा, श्रीपाल, तसबीर धनखड़, छोटूराम व राज कपुर अहलावत आदि शामिल रहे।

Exit mobile version