Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे 18 नवंबर को आयोजित होगी जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक :- उपायुक्त सचिन गुप्ता


रोहतक, 15 नवंबर : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 18 नवंबर को प्रदेश के विकास एवं पंचायत, खान एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक का आयोजन स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में 18 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजेे होगा। विकास एवं पंचायत मंत्री मासिक बैठक के एजेंडे में शामिल 15 शिकायतों की सुनवाई करके मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सभी संबंधित अधिकारी इस बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version