हरियाणा में आज से मानसून कमजोर पड़ जाएगा। प्रदेश में ऐसे हालात 10 सितंबर तक रहने वाले हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि सुबह-शाम चलने वाली हवाओं से मौसम में ठंडक रहेगी। मानसून की सक्रियता के कारण पिछले 24 घंटे मैं प्रदेश में 7.7 MM रिकॉर्ड की गई है। सीजन में अब सामान्य से 10 फीसदी कम बरसात रह गई है।

पंचकूला में सबसे अधिक 43.6 मिलीमीटर और सोनीपत में 31.2 मिलीमीटर बरसात हुई। यमुनानगर में 20 और कुरुक्षेत्र में 18.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। करनाल में 12.3 , रोहतक में 9.9 के अलावा कई अन्य जिलों में भी बरसात दर्ज की गई।

लगातार बरसात की वजह से सूबे में पारा भी 1.5 डिग्री तक कम हो गया है। अब दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री तक कम हो चुका है। सबसे अधिक 34.3 डिग्री तापमान सिरसा में रहा, जबकि सबसे कम 28.7 अंबाला में दर्ज किया गया।

नारनौल और रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री तक कम है। मानसून अब कमजोर होगा ।

मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता अगले 3 से 4 दिन कम रहेगी। 8 सितंबर से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील तथा कहीं कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है। पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी कम हो जाने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!