Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 13 दिन तक एक्टिव रहेगा मानसून:29 के बाद होगी वापसी; आज भी 3 जिलों में बदलेगा मौसम

हरियाणा में आज भी सूबे के 3 जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इनमें पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिले शामिल हैं। हालांकि 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश नहीं होने से दिन के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी का एहसास हुआ है।

अच्छी बात यह है कि हरियाणा से अभी मानसून की वापसी नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 29 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

अब तक प्रदेश के 6 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 17-18 सितंबर को भी प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है। 18 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

Exit mobile version