Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून:4 जिलों में बारिश के आसार; 24 घंटे 3 जिलों में हुई बारिश, गिरा तापमान

हरियाणा में मानसून एक्टिव रहने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और मानसूनी हवाओं के चलने से तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट जारी है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.1 डिग्री तक गिरावट देखी गई है। 24 घंटे में बारिश की बात करें तो 3 जिले ऐसे रहे, जहां झमाझम बारिश हुई।

सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ और रोहतक में रिकॉर्ड की गई। अच्छी बात यह है कि हरियाणा से अभी मानसून की वापसी नहीं होने वाली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 29 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में मौसम बदलता रहेगा। अब तक प्रदेश के 6 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 29 सितंबर तक मौसम के आमतौर पर बदलते रहने की संभावना है।

इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

Exit mobile version