Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून:3 जिलों में मौसम खराब रहने के आसार; 13 जिलों में झमाझम बारिश, 3.3 डिग्री गिरा पारा

हरियाणा में मानसून लगातार एक्टिव है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी 3 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इनमें अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिले शामिल हैं। सूबे में 31 अगस्त तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। एक हफ्ते से लगातार बारिश होने और मानसूनी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट आई है। 24 घंटों में सबसे ज्यादा 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मानसून सीजन में बारिश की बात करें तो सूबे में अभी तक 59% काम बारिश हुई है। वैसे प्रदेश में 326.2% बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक 266.8% बारिश ही हुई है।

वहीं यदि अगस्त की बात करें तो राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है।

हरियाणा में अभी मानसून 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। इसकी वजह यह है कि मानसून ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर शिफ्ट हो गई है, इसलिए सतही हवा पश्चिमी दिशा में बदल कई है। पश्चिमी हवाएं कम आर्द होने के कारण तापमान में बढ़ाती है, लेकिन अब मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे हालातों में सूबे में बारिश के आसार बने हुए हैं।

Exit mobile version