हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। हवाओं के सक्रिय होने से गुरुवार को 10 जिलों में बारिश देखने को मिली, जबकि उत्तर और दक्षिण हरियाणा में आज भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हरियाणा में 5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और 21 और 22 को पूरे हरियाणा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन में उत्तर हरियाणा के हर जिले में बारिश हो सकती है। वहीं 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

फिलहाल कई जिलों में बारिश बहुत कम हुई है। मानसून में कम बारिश होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। दिन में धूप निकलने से उमस ज्यादा है। गुरुवार को भी दिन में धूप निकलने से लोग उमस से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने से राहत मिली।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!