Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज फिर एक्टिव होगा मानसून:3 जिलों में बारिश के आसार; दिन की धूप से पारा चढ़ा, 38 पार हुआ तापमान

हरियाणा में आज फिर मानसून एक्टिव हो गया है। सूबे के 3 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल में मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा जीटी रोड बेल्ट के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि दिन में लगातार धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालात यह हो गए हैं कि पारा 38 के पार पहुंच गया है। 24 घंटे की बात करें तो चरखी-दादरी जिला सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। लेकिन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं।

हरियाणा में पिछले 3 दिनों से बारिश नहीं हो रही है। 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा चरखी-दादरी गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Exit mobile version