Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज भी मानसून एक्टिव:41 शहरों में बारिश शुरू, अलर्ट; 40 KMH की रफ्तार से चल रही हवा, बिजली गिरने का खतरा

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून सक्रिय है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 41 शहरों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। खराब मौसम को देखते हुए भिवानी, तोशाम, भवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, नारनौंद, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में बिजली गिरने के आसार हैं।

वहीं नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, इंद्री, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, आदमपुर, नारनौंद , फतेहाबाद, रादौर, मेहम, जुलाना, जींद, नरवाना, अंबाला, कालका, बराडा , जगाधर , छछरौली, नारायणगढ़ में भी बादल छाए हुए हैं। इन शहरों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version