हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अब दो दिनों तक मौसम के साफ रहने के अनुमान बने हुए हैं। शनिवार को भी दिनभर बादल ही छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं कुछ जिलों में बारिश भी हुई। इससे कुछ जगहों पर पानी भी जमा हो गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून धीमा हो गया है।
जुलाई महीना शुरू होते ही जिस तरह मानसून से रफ्तार पकड़ी थी ऐसा लग रहा था कि अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर होता नजर आ रहा है
पिछले दो दिनों से बादल छाने के साथ हवा चल रही है। जिससे गर्मी व उमस से राहत अवश्य मिल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जिले में वर्षा की बात करे तो इस बार अच्छी हुई है। पिछले साल वर्षा कम होने के कारण फसलों पर असर देखने को मिला था। पिछले दिनों वर्षा के कारण फतेहाबाद शहर के बाइपास पर 800 एकड़ में पानी भर गया था।
मौसम विशेषज्ञों ने 12 व 13 जुलाई को वर्षा होने की संभावना थी। टोहाना व जाखल खंड को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर क्षेत्र में मौसम साफ रहा। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम होते होते तेज धूप निकल गई। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज वर्षा की संभावना कम है।

