Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार:8 जिलों में अलर्ट, 3 दिनों में सभी जिलों में बारिश

हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 3 दिनों में हुई बारिश ने प्रदेश के अधिकांश जिलों को कवर किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, 31 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश कुछ कम होने के आसार हैं। लेकिन 2 सितंबर से फिर बारिश बढ़ने लगेगी। 2 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

प्रदेश में 1 अगस्त से अब तक 177.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 140.8 एमएम होती है, यानी सामान्य से 26% ज्यादा बारिश हुई है। मानसून सीजन में 1 जून से 29 अगस्त तक 295.1 एमएम बारिश हुई है, सामान्य बारिश 344.6 से 14 फीसदी कम है ।

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बरसात होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

Exit mobile version