Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मानसून फिर एक्टिव, 2 जिलों में यलो अलर्ट; झज्जर में तेज बारिश, पानीपत-सोनीपत में छाए बादल, इस सीजन सामान्य से 17% कम बरसात।

हरियाणा में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर-पूर्वी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में कई स्थानों (50% से 75% क्षेत्रों) में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

जबकि, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। झज्जर में तो शुक्रवार की देर रात तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पानीपत और सोनीपत में शनिवार सुबह से बादल छाए हुए है।

वहीं, दक्षिण और मध्य हरियाणा के जिलों जैसे हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना है। दो दिन ऐसी ही कंडीशन रहेगी। 24 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 20 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य से 17% कम बारिश हुई है।

कल 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में तेज बारिश जारी रहेगी। हालांकि, पूरे राज्य में मानसून बेअसर रहेगा। 24 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के जिले पूरी तरह शुष्क रहेंगे।

केवल कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 25 अगस्त को केवल पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश कैथल में सबसे ज्यादा 39.0 मिमी और महेंद्रगढ़ में 30.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पानीपत में 9.0 मिमी, रोहतक में 5.5 मिमी, फतेहाबाद में 2.5 मिमी, रेवाड़ी व करनाल)में 1.0 मिमी बारिश हुई।

वहीं गुरुग्राम (0.5 mm), इंद्री (0.5 mm), पलवल (0.5 mm), रोहतक (0.5 mm) और सोनीपत (0.5 mm) में भी हल्की फुहारें पड़ीं।

Exit mobile version