Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुना गुफाओं के पास बंदर ने पेड़ से बरसाएं 500 के नोट

तमिलनाडु के कोडैकनाल के गुना की गुफाओं के पास एक बंदर ने पर्यटकों से 500 की गड्डी छीनी और पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसने एक-एक करके नोटों को नीचे फेंकना शुरू कर दिया। बता दें, यह वीडियो मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बंदर पेड़ की शाखा पर बैठकर 500-500 के नोटों को नीचे फेंक रहा है। यह पूरी घटना कोडैकनाल की गुना गुफा की है, जहां अक्सर गर्मियों में टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।

इस फनी और हैरान करने वाली घटना तब हुई जब कुछ टूरिस्ट वहां घूम रहे थे। तभी एक बंदर ने मौका देख, उनके बैग से नोटों का बंडल छिन लिया, जिसमें 500 के नोटों के बंडल थे। सभी लोगों ने सोचा अब तो पैसे गए, लेकिन इसके बाद बंदर ने सबको अपने कारनामे से चौंका दिया।

बंदर ने नोटों का बंडल लेकर सीधे पेड़ पर चढ़ा और एक-एक कर नीचे उड़ाने लगा। जैसे आम लोग कभी-कभी किसी के ऊपर उड़ा देते हैं। हालांकि, उसने कुछ नोटों को फाड़कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन फिर नीचे फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो एक पर्यटक ने बनाकर वायरल कर दिया है। कुछ लोग वीडियो देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, तो कुछ मजे ले रहे हैं। कुछ लोग कहने लगे कि कहीं ये नोट नकली तो नहीं हैं, तो किसी ने कहा कि बंदर को भी समझ आ गया पैसों की कोई अहमियत नहीं रही है।

Exit mobile version