रोहतक शहर से पकड़े गए 35 बंदरों को कलेसर जंगल में छोड़ने पहुंचे ठेकेदार को वन प्रबंधन की ओर से मना कर दिया गया। कहा गया कि बिना वन विभाग की मंजूरी के अब बंदर यहां नहीं छोड़े जाएंगे। ऐसे में बंदरों को दूसरी जगह छोड़ना पड़ा। हालांकि इस दौरान मौजूद निगम क कर्मचारी ने बंदर छोड़ने की वीडियो भी बनाई। लेकिन लौटने के बाद ठेकेदार ने बंदर पकड़ने से मना कर दिया।
उसने निगम अधिकारियों को बोल दिया कि पहले पकड़े गए बंदरों को छोड़ने के लिए स्थान तय किए जाएं। ठेकेदार मोहमद्दीन ने बताया कि कलेसर प्रबंधन ने जंगल में बंदर छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है।

