रोहतक में मोबाइल फोन छीनने वाले सक्रिय हो गए हैं। मौका लगते ही लोगों के मोबाइल फोन छीन लेते हैं और वहां से मोटरसाइकिल पर फरार हो जाते हैं। पिछले कई दिनों से इस तरह की वारदात सामने आ रही हैं। यहां तक कि एक ही रात में तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जगह जगह मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

UP के जिला अमेठी के जगदीशपुर निवासी अखिलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक की हरिसिंह कॉलोनी में किराए पर रहता है। रात करीब साढ़े 9 बजे वह झज्जर चुंगी से सुनारिया चौक की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह अपनी मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर तीन नौजवान युवक वहां आए। उक्त तीनों युवकों ने मोबाइल फोन छीना और सुनारिया चौक की तरफ भाग गए।

एकता कॉलोनी निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे रेलवे स्टेशन की तरफ से घर जा रहा था। जब वह झज्जर रोड स्थित काठमंडी पुल के पास गली में पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल आई। जिस पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही पिट्‌ठू बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 2 ATM कार्ड, चैक बुक व अन्य दस्तावेज थे।

गांव निदाना निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीर बाबा कुताना बस्ती के में किराए पर रहता है और भिवानी चुंगी स्थित दुकान पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम सिखता है। रात को वह भिवानी चुंगी से काम सीखकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गली में पहुंचा तो वहां तीन युवक मोटरसाइकिल सहित खड़े थे। उन्होंने कुछ दूरी तक पीछा किया। इसी दौरान जब घर से फोन आ गया तो वह बात करने लगा। इसी बीच आरोपी उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!