Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में BJP प्रदेशाध्यक्ष पर बरसे MLA बत्रा और गीता भुक्कल, बोले- मर्यादा में रहकर बोलना सीखें

रोहतक के मातूराम कम्युनिटी सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची कांग्रेस विधायक व पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के हर डायलॉग में अराजकता फैलानी की बातें होती हैं। वह कड़वे बोल बोलती हैं और जाति-धर्म के नाम पर टिप्पणी करती हैं।

पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ये बताए कि युवाओं को सड़कों पर आने की जरूरत क्यों पड़ी। नौकरियों के लिए भर्तियां निकाल नहीं रहे, तो युवा कहां जाएं। युवा मजबूर होकर डंकी के माध्यम से बाहर जा रहे हैं और फिर हथकड़ी लगाकर वापस भेजे जा रहे हैं। सरकार बताए यह स्थिति क्यों पैदा हुई।

पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र व लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सबका अधिकारी है लेकिन सरकार लोगों की आवाज को दबा रही है।

पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि राहुल गांधी व 300 सांसद चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलने जाते हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया और बेरीकेट लगाकर रोक दिया गया। पुलिस ने जो व्यवहार किया, उसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि एफआईआर तो उनके लिए मेडल है। वे वोट के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि वोट चोरी हो रही है, लेकिन सरकार मानने का तैयार नहीं है। संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों ने धरने में जाकर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। दिल्ली में जंतर मंतर पर युवाओं ने मंजूरी के लिए आवेदन किया, लेकिन मंजूरी नहीं दी गई। सह चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति दर्ज करवाई है, फिर सब कुछ साफ है कि वोट चोरी की जा रही।

पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार डर रही है। विपक्ष महाभियोग लाने की तैयारी में है। भाजपा ने सारे देश की पुलिस को दिल्ली लाकर खड़ा कर दिया। नेट बंद कर दिया और ट्रेनें बंद कर दीं। इस डबल व ट्रिपल इंजन सरकार ने सारे इंजन ठप्प कर दिए

विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि सरकार युवाओं व विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती। वोट चोरी हुई है और उसे दिखा भी दिया है। जिसमें ज्ञानेश कुमार का क्या रोल है, कैसे फार्म 6 को संशोधित किया गया। बावजूद इसके सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही।

विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पहले बोलने की क्लास देनी चाहिए। उनको मर्यादा सिखानी चाहिए। मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए। अर्चना गुप्ता दिखाए कि उन्होंने प्रदर्शन करने की कौन सी परमिशन ले रखी थी। किसकी परमिशन से टेंट लगाया गया। हमें तो टेंट लगाने की परमिशन नहीं देते।

Exit mobile version