Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में विधायक-पुलिस में टकराव:ASP ने MLA बलराज कुंडू की कंप्लेंट की; बोले- मुझ पर नाजायज दबाव बना रहे

 रोहतक के महम में करीब एक माह पहले हुए सन्नी सुसाइड मामले को लेकर महम विधायक और पुलिस आमने-सामने हो गई है। महम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हेमेंद्र मीणा ने निर्दलीय विधायक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ASP ने यह भी कहा कि विधायक उन पर आत्महत्या के मामले में बिना किसी सबूत के एक महिला को गिरफ्तार करने का नाजायज दबाव बना रहे हैं।

वहीं विधायक कुंडू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ASP अफसरशाही का रौब दिखा रहे हैं। उनके अहंकार है। कानूनी कार्रवाई तो पुलिस अफसर के खिलाफ होनी चाहिए। अफसर की एक गरिमा होती है और उन्हें उसके दायरे में रहकर काम करना चाहिए।

वहीं एएसपी ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी व एसपी सहित अन्य आला अधिकारियों को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने विधायक बलराज कुंडू के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने विधायक बलराज कुंडू के खिलाफ शिकायत दी गई है।

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि एएसपी द्वारा विधायक बलराज कुंडू के खिलाफ दी गई शिकायत पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अभी इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version