विधायक भारत भूषण बत्रा ने आज वेंगी स्कीम के तहत सेक्टर 14 मे साढ़े 32 लाख के होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया! इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर वासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी!विधायक भारत भूषण बतरा ने आज सेक्टर 14 पार्क के नजदीक ग्रीन बेल्ट पर इंटरलॉक टाइल लगाने सहित कई विकास कार्यों का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया! सेक्टर 14 के मकान नंबर एक से 12 तक पार्क के साथ की ग्रीन बेल्ट कच्ची थी,जिससे वहां लोगों को खासी असुविधा हो रही थी, अब वहां पर इंटरलॉक टाइल बिछाई जाएगी!

इन सबके लिए विधायक भारत भूषण पत्र ने वेगि स्कीम के तहत राशि जारी की थी! इसी तरह एक अन्य पार्क के साथ मकान नंबर 467 से 477 और 524 से 532 तक की ग्रीन बेल्ट पर भी टाइल लगाने के कार्य का आज ही शुभारंभ किया गया! इन सभी कार्यों पर पर 7.64 लाख रुपए का खर्च आएगा! विधायक ने सेक्टर की ही सड़क पेच वर्क के लिए 24.93 लाख रुपए की ग्रांट भी जारी की! पैच वर्क निर्माण का यह कार्य भी साथ ही शुरू होगा! इससे पहले सेक्टर आगमन पर वरिष्ठ पार्षद कदम सिंह अहलावत, प्रधान संत लाल बुधवार और आरडब्लू ए की टीम ने विधायक का शाल ओढ़ा कर स्वागत किया!

बत्रा ने कहा कि उनका भरसक प्रयास रहा है कि जनता को अच्छी सुविधा मिलनी चाहिए! इसके लिए सड़क से सदन तक जहां भी जरूरी हुआ उन्होंने जनता की आवाज को उठाया है! उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीतिक फिजा बदल रही है, बहुत जल्द हरियाणा में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश के नवनिर्माण का दौर शुरू होगा!
उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दी!इस अवसर पर सेक्टर के कलम सिंह नेहरा, रणबीर मास्टर, धरबीर, के एल विज, एडवोकेट रणधीर सुहाग प्रमुख रूप से मौजूद थे!
