रोहतक में भारत भूषण बत्रा आज विधानसभा में रोहतक से जुड़े मुद्दों पर जमकर बरसे ! उन्होंने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोहतक की जनता के दर्द को सदन के सामने रखा ! बतरा ने कहा 2 साल से रोहतक गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है! उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, सफाई व्यवस्था, बिजली हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है और यह उन्हें मिलना चाहिए!
विधानसभा में आज मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक भारत भूषण बतरा ने डिमांड नंबर 13 पर बोलते हुए कहा कि रोहतक में 112 एकड़ में राजीव गांधी स्टेडियम बना हुआ है ! उन्होंने कहा कि खेल मंत्री एक बार इस सरकारी प्रॉपर्टी का निरीक्षण जरूर करें! कांग्रेस सरकार ने वहां करोड़ों रुपए खर्च किए थे, अब सरकार ने उसकी देखभाल नहीं की! बत्रा ने कहा कि वहां अब न वाकिंग ट्रेक है, ना हॉकी का ग्राउंड ठीक है, ना फुटबॉल का मेदान ठीक है, न क्रिकेट का,ना वहां प्रैक्टिस के लिए कोई व्यवस्था है और शोचालय व्यवस्था का बुरा हाल है ! शाम के समय ग्राउंड में लाइटिंग की व्यवस्था भी नहीं है। वही साइ का एक सेंटर है जो थोड़ा बहुत मेंटेन है ,बाकी स्टेडियम जंगल बन गया है। उन्होंने खेल मंत्री से आग्रह किया कि वह एक बार रोहतक आए तो राजीव गांधी स्टेडियम की विजिट जरूर करें और हो सके तो उन्हें साथ लेकर निरीक्षणकरें! बत्रा ने कहा कि वे मांग करते हैं कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए!
भारत भूषण बतरा ने कहा कि सरकार का हनीमून पीरियड अब खत्म हो चुका है ,सरकार को काम करना चाहिए! उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवनमें स्वच्छ पेयजल पीने के लिए, अच्छी सफाई व्यवस्था, अच्छी सीविर व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, ठीक चाहिए होती है! संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को इसका अधिकार भी दिया गया है! बत्रा ने कहा कि 2 साल से रोहतक के लोग गंदा पानी पीने पर मजबूर हैं । आज तक पीने के पानी का समाधान नहीं हुआ! उन्होंने सरकार से मांग की कि रोहतक के पेयजल की समस्या का समाधान करें ,लोग सरकार का एहसान मानेंगे! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक के माल गोदाम रोड पर हमेशा सीवर बहता रहता है , इसका स्थाई समाधान होना चाहिए! उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह शहर में अच्छी व्यवस्था स्थापित करवाएं ,वह उनका धन्यवाद करेंगे!
रोहतक की सफाई व्यवस्था पर बोलते हुए बत्रा ने कहा कि रोहतक में एक साल हो गया कूड़ा उठाने के लिए सरकार कोई टेंडर नहीं कर सकी! शहर की सफाई कार्य का टेंडर का मामला अदालत में है! रोहतक शहर में सफाई हो नहीं रही कूड़े को जलाया जा रहा है, कूड़े के पहाड़ खड़े हो रहे हैं! उन्होंने कहा कि या तो सरकार इस मामले को सुलझाएं, अन्यथा अगली तारीख पर वे खुद हाई कोर्ट में पार्टी बनेंगे, हर हाल में शहर की समस्या का समाधान करवा कर छोड़ेंगे!
मंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन
विधायक भारत भूषण बत्रा की मांगों पर बोलते हुए स्थानीय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वे स्वयं रोहतक आएंगे! विधायक भारत भूषण बत्रा को साथ लेंगे, और समस्या का समाधान करवाएंगे!
