Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बच्चा चोर समझकर सलवार सूट पहने युवक को पीटा..लड़का बोला बहरूपिया हूं भीख मांगता हूं

हरियाणा के पंचकूला से मॉब लिंचिंग जैसी शर्मनाक घटना सामने आई है। सूट-सलवार पहनकर बाइक पर जा रहे एक युवक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने बीच सड़क रोक लिया और डंडों से बेरहमी से पीट दिया। युवक अपने साथी के साथ जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने लात मारकर उनकी बाइक गिरा दी और दोनों पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को डंडों से मारते और गालियां देते हुए देखा जा सकता है। पिटाई के दौरान हमलावर बार-बार उसे बच्चा चोर बताते रहे। जब युवक का मास्क हटाया गया तो उसकी मूंछें नजर आईं, जिसके बाद लोग और भड़क गए।

पीड़ित युवक बार-बार हाथ जोड़कर खुद को बहुरूपिया और भीख मांगने वाला बताता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। करीब 3 मिनट के वीडियो में लगातार मारपीट होती दिख रही है।

मामला पंचकूला के मोरनी चौकी तक पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हैं और बहुरूपिया बनकर भीख मांगते हैं। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि अफवाहों के दम पर कानून हाथ में लेने का अधिकार आखिर भीड़ को किसने दिया?

Exit mobile version