रोहतक विधानसभा क्षेत्र से मिशन एकता पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र बांगडी ने शहर में शक्ति प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में नामाकंन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया और सता सुख भोगा है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने दस साल प्रदेश को लूटने का काम किया और अब दस साल भाजपा ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे है और अपने हकों के लिए आंदोलन करने पर मजबूर है, लेकिन वर्तमान सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस व भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चली हुई है और जनता पूरी तरह से कांग्रेस व भाजपा को सिरे से नकार चुकी है। इस अवसर पर रामस्वरूप, नोरतलमल, भगवान दास, नीतिश शर्मा, लक्की पंचाल, अंकित दांगी, ललित, राजू गहलोत, रवि, जोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
