Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में कक्षा-6 के छात्र से कुकर्म:युवक ने डरा धमका कर कई बार किया गंदा काम; जान से मारने की दी धमकी

सोनीपत में 6वीं कक्षा के 11 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के अनुसार आरोपी युवक उसके साथ पहले भी डरा धमका कर कई बार कुकर्म कर चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खरखौदा थाना में क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि वह दो बच्चों की मां है। बडी लड़की 14 साल की है और उसका बेटा 11 साल का है। वह कक्षा 6 में पढ़ रहा है। महिला ने बताया कि 16 जून को वह अपनी पति के साथ बैठी थी। इसी दौरान उसके बेटे ने पास आकर बताया कि 8 जून की शाम को 6 बजे गांव का ही उत्सव उर्फ बंटी ने उसको अपने घर पर बुलाया। इसके बाद उसे डराया धमकाया और जबरदस्ती उसके साथ कुकर्म किया।

बच्चे ने बताया कि बंटी ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा। महिला ने पुलिस को बताया कि उत्सव उर्फ बंटी उसके बेटे के साथ पहले भी कई बार कुकर्म कर चुका है। उसके बेटे ने डर के मारे इस बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी।

थाना खरखौदा के SI कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी युवक उत्सव उर्फ बंटी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और IPC की धारा 377 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस की छानबीन कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Exit mobile version