Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हुड्डा कॉम्प्लेक्स से अमरपुर के ​लिए बदमाशों ने ली टैक्सी, आईएमटी चौक से पहले चालक को दिया धक्का, कार छीन ले गए हुए फ़रार

रविवार को बदमाशों ने दिल्ली बाईपास मार्ग पर एक कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कार हुडा कॉम्प्लेक्स से अमरपुर जाने के लिए बुक की थी। जैसे ही वह दिल्ली बाईपास से आगे बढ़े उन्होंने चालक को धक्का देकर कार से गिरा दिया और कार लूट ले गए।

पीड़ित सुरेश ने बताया कि वह मूलरुप से रूपनगर का रहने वाला है और कार भाड़े पर चलाता है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुडा कॉम्प्लेक्स के पास खड़ा था। तभी दो युवक आए उन्होंने अमरपुर चलने के लिए कार बुक की। पीड़ित ने बताया कि वह कार लेकर चल दिया। एक बदमाश पीछे वाली सीट पर बैठा। जबकि एक उसके पास बैठ गया। जैसे ही वह दिल्ली बाईपास मार्ग स्थित आईएमटी चौक के पास पहुंचे तभी बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। कार और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर कार लेकर भाग गए।

Exit mobile version